विवाहिता की मौत के बाद ससुराल में हंगामा
गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पति पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाने वाली तराना बानो की मौत के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत मायके पक्ष ने शव लेकर गोला स्थित ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने पति और सास की तत्काल गिरफ्तारी तथा मुकदमा दर्ज किए जाने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने स्थिति को संभाला और बढ़ते तनाव को देखते हुए पति नाजिम अली तथा उसकी मां को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। मृतका की मां जहरून निशा ने तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी को पति और सास प्रताड़ित करते थे। 27 जून को मारपीट के बाद उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज गोरखपुर, आजमगढ़ और बाद में लखनऊ के निजी अस्पताल में चला, जहां 17 जुलाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.