विवाहिता की मौत के बाद ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, जून 14 -- बेवर, कस्बा के मोहल्ला काजीटोला धनकरी में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना आया है। पुलिस ने मृतका के पिता आशिक अली पुत्र मुंशी खान निवासी ग्राम चिलौंसा की तहरीर पर पति ईशब पुत्र अनीस, ससुर अनीस पुत्र खुदाबक्श, सास शहजादी उर्फ गुड़िया पत्नी अनीस, देवर फिरोज पुत्र अनीस, ननद सबीना पुत्री अनीस निवासीगण मोहल्ला धनकरी के खिलाफ मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने व जान की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आशिक अली ने बताया कि 12 जून को ही उनकी पुत्री परिवार न्यायालय में समझौते के तहत ससुराल आई थी। आरोपी अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.