बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं, संवाददाता। विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हैंगिंग से मौत होना पाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर का है। यहां रहने वाले रिंकू सिंह की पत्नी सहेली 25 वर्ष की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना पाया गया है।सहेली के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब आठ वर्ष पहले रिंकू सिंह के साथ की थी। वह शाहजहांपुर जिले के शेरामऊ दक्षिणी गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल मायके पक्ष ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सहेली की मौत के बाद उसके तीन बच्...