विवाहिता की मौत के बाद पति समेत चार पर मुकदमा
बदायूं, अप्रैल 22 -- विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा था। घटना से पहले पीड़िता ने पिता को फोन कर जान को खतरा बताया था। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव गभियाई नगला (किसान नगला) में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति लीलाधर, ससुर नेकराम, सास गिरजादेवी और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता रामौतार निवासी गांव करनपुर दत्त थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री बसंती की शादी 5 मई 2025 को लीलाधर के साथ की थी। शादी में करीब सात लाख रुपये नकद व टीवी, फ्रिज, कूलर, भैंस और सोने की जंजीर सहित अन्य सामान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.