हमीरपुर, जुलाई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जलालपुर क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में 11 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के एक माह बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर को नामजद किया गया है। मप्र के छतरपुर के गौरिहार गांव निवासी जागेश्वर अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति की शादी 29 जनवरी 2024 को जलालपुर थानाक्षेत्र के लोधीपुरा गांव निवासी दिनेश अहिरवार के साथ की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद सास गोमती, ससुर दयाराम और पति दिनेश ने 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर ज्योति के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। पिता का कहना है कि एक बार वह बेटी को...