सहारनपुर, मार्च 16 -- रामपुर मनिहारान। मोहल्ला महल नई बस्ती में 40 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। मोहल्ला महल निवासी 40 वर्षीय शबाना पत्नी सलीम की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस समय उनके पिता इनाम और मां भी घर पर मौजूद थे। रात करीब दो बजे घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.