फतेहपुर, जुलाई 14 -- हुसेनगंज, संवाददता। बेरूई गांव में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। खखरेरू थाना क्षेत्र के सलवन गांव निवासी राजकरण ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन पूजा देवी की शादी करीब चार वर्ष पहले बेरूई गांव निवासी रामदीन से हुई थी। उसकी एक वर्ष की एक बेटी भी है। राजकरण का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप वहीं पुलिस ने बताया कि मौके पर पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि पूजा के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे पहले जिला अस...