विवाहिता की मौत, सीएचसी में शव छोड़कर ससुरालीजन फरार
फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना में छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना जसराना के गांव खडीत मिलावली निवासी महेश चंद्र की पुत्री डॉली की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मोहम्मदपुर निवासी सुमित के साथ हुई थी। मृतका के मौसेरे भाई विशाल यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले डॉली को अक्सर प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत सात पर मुकदमा हाल ही में रक्षाबंधन के त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.