लातेहार, मार्च 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उषा कुमारी 24 वर्ष के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतका के पिता मुंशी साव ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री की शादी 15 जून 2024 को नगड़ा गांव निवासी अमन कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की गई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उषा को प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में पहले भी आपसी समझौता कराया गया था,लेकिन स्थिति में सुधार नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.