बदायूं, जुलाई 23 -- बिसौली, संवाददाता।नगर के वीर बाबू बगिया मोहल्ले में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए पुलिस को किसी प्रकार की शिकायत न होने की बात कही।बिसौली नगर के वीर बाबू बगिया मोहल्ले निवासी बबलू की पत्नी नीतू 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। नीतू का विवाह करीब सात वर्ष पहले हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायका वालों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतका के पिता मद...