गंगापार, मई 18 -- करछना थाना क्षेत्र के बसही गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मेजा थाना क्षेत्र के गुरुदत्त का पूरा लोटाढ़ निवासी जोगी लाल पाल ने करछना थाने में तहरीर देकर पुत्री की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री आरती की शादी दो वर्ष पूर्व बसही निवासी सुनील पाल पुत्र भोलानाथ पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद आरती की तबीयत खराब रहने लगी और प्रयागराज के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि किडनी खराब होने के कारण वह डायलिसिस पर थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे आरती की मौत की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुत्री की मौत का सही कारण पता लगाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के ब...