विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा
रुडकी, जुलाई 1 -- भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसके पिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुजफ्फरनगर के मिमलाना गांव निवासी इरशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री इकरा का निकाह भगवानपुर निवासी साजिद से किया था। आरोप है कि साजिद ने पहले से शादीशुदा होने और चार बच्चों का पिता होने की बात छिपाई थी। शादी के बाद इकरा को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि साजिद की पहली पत्नी शाईस्ता तथा उसके बेटे खुशहाल और अमन भी उसे परेशान करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.