गोरखपुर, जून 23 -- गोलाबाजार। गोला थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। बारानगर गांव निवासी शुभद्रा देवी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री रेनू को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर रेनू ने 4 जून की रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति पप्पू यादव समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...