प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव निवासी महेंद्र सरोज की 26 वर्षीय पत्नी रूपा सरोज की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रूपा की शादी चार साल पहले महेंद्र से हुई थी। रात में उसकी मौत की खबर सुनते ही रानीगंज थाना क्षेत्र के ही बाबू पट्टी गांव से उसके मायके के लोग आ गए। वह पति पर ही गलत दबाकर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मायके के लोग पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.