विवाहिता की मौत, दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप
बदायूं, सितम्बर 11 -- विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज में फ्लैट और नकदी की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उझानी कोतवाली के मोहल्ला रामलीला मैदान रेलवे रोड निवासी विशाल साहू की पत्नी नीतू साहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान नीतू की मौत हो गई। नीतू की मौत की जानकारी कासगंज जिले के सरोगेट मोहल्ला जयराम निवासी मायके वालों को हुई तो वे उझानी पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर नीतू के मामा जगमोहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.