विवाहिता की मौत, जहर देने का आरोप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- बम्हनपुर। इलाके के धोबीपुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को ससुराल जनों द्वारा जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने चौकी प्रभारी महेवागंज को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम धोबीपुरवा निवासी रघुनंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीतू की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कोतवाली सदर क्षेत्र के महेवागंज अंतर्गत शीतलापुर निवासी अविनाश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अविनाश, जेठ कमलाकांत, देवर हर्षित, ससुर नत्थाराम, सास तारादेवी और ननद संजना दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, हत्या का आरोप ससुराल वाले और दहेज में पांच लाख रुपए नगद, सोने की चैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.