प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- इलाके के सिंगाही गांव में शुक्रवार रात एक विवाहिता की घर के भीतर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले पति सहित कई अन्य पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाने लगे। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेजहत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति सहित दो को हिरासत में लिया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी शिवप्रकाश सरोज की 26 वर्षीय बहन रूपा सरोज की शादी 2020 में इलाके के ही सिंगाही गांव निवासी महेंद्र सरोज के साथ हुई थी। रूपा को दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप खबर सुनते ही उसके मायके बाबू पट्टी से भाई सहित तमाम लोग पहुंच गए। वे शवा देखने के बाद पति, सास और अन्य ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लग...