बिहारशरीफ, मार्च 5 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मणिचक गांव की घटना मायकेवालों ने हत्या का लगाया आरोप, एफआईआर ससुराल के लोगों ने कहा-कीटनाशक खाकर की आत्महत्या इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मणिचक गांव के पास सोमवार को गेहूं के खेत से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका ब्रजेश कुमार की पत्नी विमला देवी उर्फ खुश्बू देवी है। महिला के भाई, पटना जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के बसियावां गांव निवासी अनुकांत सिंह ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी है। हालांकि, ससुराल के लोगों का कहना है कि उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली है। भाई ने बताया कि बहनोई कमाने के लिए दूसरे राज्य में रहते हैं। कुछ समय के लिए उन्होंने घरवालों को रुपये देना बंद कर दिया था। इसके लिए ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। मारपीट की जाती थी। सोमवार को...