अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या। जिला अस्पताल लाये जाने पर इनायतनगर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता रंजना गुप्ता (24 वर्ष) पत्नी चंद्र मोहन गुप्ता की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मायकेवालों का ससुरालीजनों से विवाद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। बताया गया कि रंजना गुप्ता का छह वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। प्रसव पीड़ा के बाद उसको रविवार को पुहपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था, जहां लड़का पैदा हुआ। हालत गंभीर होने पर उसको पति जिला अस्पताल लेकर आया तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया तो मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विवाद किया।--------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...