कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- मंझनपुर। करारी के हकीमपुर गांव में बुधवार की रात एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।सिंकदरपुर बजहा गांव की प्रियंका (23) की शादी दो साल पहले हकीमपुर गांव के धारा यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका लगातार अपने मायके में शिकायत कर रही थी कि उसके साथ मारपीट की जा रही थी, लेकिन मायके पक्ष वालों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसको ससुराल में रहने के लिए राजी कर लेते थे। इसके बाद भी प्रियंका लगातार शिकायत कर रही थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। धारा यादव मध्य प्रदेश के पनारा में रहकर दूध का कारोबार करता था। आते ही वह प्रियंका को प्रताड़ित करने लगता था। हाल ही में धारा मध्य प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.