मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना में विवाहिता की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 100 मीटर दूर खाली प्लॉट में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी निवासी जगमोहन यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसकी बहन रानी की शादी कोतवाली के मोहल्ला सोतियाना निवासी पवन यादव के साथ हुई थी। पवन गाड़ी चलाता है। वह आए दिन शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसकी बहन दो बच्चों की मां भी है। इस घटना की जानकारी उसकी बहन अपनी छोटी बहन को भी देती थी। गुरुवार की सुबह 11 बजे उसे बहन रानी की मौत होने की जानकारी मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.