बागपत, जनवरी 5 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सैदपुर गांव में ससुरालियों को विवाहिता के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। विवाहिता के मायके वालों ने सैदपुर गांव पहुंचकर उनकी धुनाई कर डाली। जिसमें पति, सास और जेठ घायल हो गए। घायल ससुरालियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार की शाम घरेलू विवाद में ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। चोटिल विवाहिता ने तभी फोन पर रोते-बिलखते हुए मायके वालों को घटना की सूचना दे दी। जिस पर देर शाम वे सैदपुर गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने ससुरालियों से विवाहिता के साथ मारपीट का कारण पूछा, तो वे उनसे भी अभद्रता करने लगे। जिस पर उन्होंने विवाहिता के पति, जेठ और सास पर लात-घूंसों और डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.