विवाहिता की पिटाई में जेठ समेत पांच पर मुकदमा
वाराणसी, सितम्बर 29 -- कछवांरोड (वाराणसी)। अरका कंशरायपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी अंजनी देवी की ससुरालवालों ने पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार को उसके जेठ बबलू, जेठानी शीला, खुशी, पारो और सपना के खिलाफ मारपीट मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि घटना 27 सितंबर की है। पीड़िता का पति बाहर नौकरी करता है। उसका आरोप है कि ससुरालवाले आये दिन उससे मारपीट करते हैं। उसके जेठ ने 27 सितंबर को घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मारपीट में महिला को किया घायल, जेठ समेत पांच पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.