जौनपुर, मई 11 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी एक विवाहिता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके जेठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सुनीता पत्नी अभिषेक ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते गुरुवार की रात उसके जेठ ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ विशाल कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...