पीलीभीत, मार्च 3 -- अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया गौसू निवासी सोनी पुत्री नसीम अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम उडला जहांगीर निवासी मोहम्मद सरताज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा देवर अशफाक, जेठ शादाब, ससुर पुत्तन, सास अंजुन ने दहेज में नकदी की मांग करना शुरू कर दी। उसके मना करने पर ससुराल पक्ष के लोग प्रताडित करने लगे। 25 जनवरी को शाम चार बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको मारपीट कर ससुराल ने निकाल दिया। उसने किसी तरह मायके आकर परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.