भदोही, अप्रैल 8 -- भदोही, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मौत के घाट उतारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिता थाने का चक्कर लगा रहा है। एक महीने बाद भी गोपीगंज पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले से आला अफसरों को अवगत कराया गया। वाराणसी जिले के गैरहां, कपसेठी निवासी लालचंद माली ने प्रार्थना पत्र में कहा कि बेटी नीलम की शादी कवलापुर, गोपीगंज निवासी युवक से 2020 में की थी। पति एवं ससुराल के लोग बेटी को एक लाख रुपये एवं सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। तीन साल का एक बेटा होने के बाद भी आरोपी पति आएदिन बेटी को मारता-पीटता था। आरोप लगाया कि 26 मार्च को सूचना मिली कि बेटी को दहेज लोभियों ने फांसी के फंदे में लटका दिया है। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.