बलरामपुर, जुलाई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ताहिरा बानो पुत्री हसन अली निवासी थाना सादुल्लाहनगर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका निकाह 19 फरवरी 2025 को गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र शाह मोहम्मद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और घरेलू सामान दिया था। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग बनी रिश्ते में दरार, विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच पर मुकदमा निकाह के बाद शुरुआती करीब दो माह तक सब कुछ सामान्य ...