सहारनपुर, अप्रैल 7 -- बड़गांव, संवाददाता। बड़गांव में दहेज की खातिर गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी। घर के अंदर बेड पर विवाहिता का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से ससुराली फरार हो गए। पता लगने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना बड़गांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था और पति ने हाथ की नस भी काट ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने जीजा सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नागल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी प्रीति (22) का विवाह 14 माह पहले बड़गांव निवासी नितिन उर्फ आलोक पुत्र विकास के साथ हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने शादी में दहेज दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.