विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
साहिबगंज, सितम्बर 4 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के मनिहारी टोला में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज व एसआई संग्राम सिंह सोय मौके पर पहुंचकर मृतका कल्पना मंडल (26) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति संदीप मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के फरक्का के रहने वाले मृतका के पिता अशोक सरदार के मुताबिक घटना के दिन शाम को ही मृतका के पति नशे में धूत होकर ससुराल पहुंचे और विवाद कर उसे साथ लेकर आ गया था। उसके बाद रात करीब दो बजे आरोपी पति ने फोन कर बताया कि कल्पना की तबियत बिगड़ गई है। फिर दस मिनट बाद बताया कि उसकी मौत हो गई है। मृतका के दो मासूम बच्चे हंै। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.