फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- थाना लाइन पार के रामनगर निवासी एक विवाहिता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार थी। मायका पक्ष ने लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर आई है। रामनगर निवासी 23 वर्षीय निशा पत्नी दीपक राठौर काफी समय से बीमार चल रही थी। ससुरालियों ने उसे उपचार के लिए आगरा में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार को उसकी तबीयत और बिगड़ गई जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए। उसके बारे में पता चलते ही मृतका के पिता, एटा के रामपुर निवासी राम भरोसीलाल अपने परिवार सहित बेटी के घर आए। पिता राम भरोसीलाल ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री निशा की शादी 3 वर्ष पूर्व रामनगर निवासी दीपक राठौर के साथ की थी। इसी दौरान निशा ने एक पुत्र को जन्म दिया जो 14 माह का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.