विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
आगरा, अप्रैल 9 -- पटियाली कस्बा के मोहल्ला मिश्राना की एक विवाहिता की बुधवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय अंजली पत्नी मुकेश को बुधवार की सुबह करीब 9 बजे अचानक खून की उल्टी हुई। इसके बाद पति मुकेश ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.