रुडकी, अप्रैल 17 -- ​मंगलौर, संवाददाता। एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाकर तहरीर दी है। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सर्वज्ञान निवासी रहमानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह छह मार्च 2024 को रामपुरी लददावाला, मुजफ्फरनगर निवासी शान मोहम्मद के साथ संपन्न हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज का ताना देने लगे और बाइक देने का लगातार दबाव बनाने लगे। आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उसे आराम देने के बजाय उससे मजदूरों की तरह काम कराया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...