विवाहिता का ससुरालियों पर जहर पिलाने का आरोप
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- थाना उत्तर में सीता पत्नी दीपक निवासी मोदी नगर आवास कालोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके ससुरालीजन उसको मारपीट कर गाली गलौज करते हैं। उसके साथ पति दीपक, ससुर परशुराम, सास रेखा ने मारपीट की। लात घूंसों और थप्पड़ों से पीटा और लाठी से पीटने लगे। इसके बाद कहा कि अगर तूने रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार डालेंगे। आरोपियों ने उसको जबरन जहर पिलाने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह ससुरालियों से बचकर थाने आई है। पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.