बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर,संवाददाता। जिले के थाना ललिया क्षेत्र के रसईपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी उम्र लगभग 20 वर्ष पत्नी दीपक वर्मा बुधवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। ससुर अमृतलाल ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी देवी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पति दीपक वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर है। बताया जाता है कि विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। घटना के बाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.