गंगापार, मार्च 30 -- दो साल पहले पति के साथ मुंबई गयी विवाहिता का शव देर रात चोरी छिपे ससुराल छोड़कर भाग रहे पति को मायके वालों ने पकड़ा। लंबी पंचायत के बाद विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया। थाना क्षेत्र के दोहथा गांव निवासी झुरु प्रसाद आदिवासी ने अपनी बेटी 27 वर्षीय नीलम की शादी मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी प्रेम कुमार के साथ की थी। दो साल पहले प्रेम कुमार नीलम को अपने साथ मुंबई ले गया। रविवार रात लगभग एक बजे झुरु प्रसाद के दरवाजे पर नीलम का शव रखकर उसका पति प्रेम कुमार भागने लगा, जिसे दोहथा से दो किलोमीटर दूर परोहनी गांव के पास से ग्रामीणों ने पकड़ा। पति ने बताया कि 27 मार्च की रात नीलम ने मुंबई में ही कमरे में किसी बात से नाराज़ होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मिलने पर दोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.