विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
रायबरेली, जून 25 -- लालगंज। कस्बे के सोहाईबाग मजरे आलमपुर मोहल्ले में गुरुवार को एक विवाहिता का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मायके पक्ष का आरोप वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिवानी (27) पत्नी वरुण कुमार आर्या का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति, सास और ननद घर के निचले हिस्से में मौजूद थे, जबकि ससुर निजी नौकरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब परिजन ऊपर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.