एटा, अप्रैल 2 -- कमरे में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घर में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा और नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कुछ माह पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। एक माह पहले सास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाना निधौलीकलां के गांव पृथ्वीपुर निवासी रिंकू कुमार की शादी सात माह पहले मोहनी (22) निवासी धुमरी जैथरा के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाहिता कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी महिला कमरे से बाहर नहीं आई। कमरे में अंदर जाकर घरवालों ने देखा। फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला। लोगों ने फांसी के फंदे से शव नीचे उतारकर शव को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस को सूचना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.