फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- शनिवार रात विवाहिता का शव पंखे के कुंदे से लटका छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए। जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। जसराना पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। गांव नगला गेहूं निवासी 21 वर्षीय अंजू पुत्री दाताराम ने दो साल पूर्व जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र सतेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। उन पर कोई बच्चा नहीं है। शनिवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। देर रात पति ने उसका शव पंखे के कुंदे से लटका देखा तो अन्य परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग घर से फरार हो गए। जानकारी होने पर मृतका का पिता, भाई सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जसराना थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर न...