साहिबगंज, अप्रैल 2 -- विवाहिता का शव नदी किनारे से बरामद, पति समेत तीन पर केस उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर नदी किनारे से गुरुवार की दोपहर एक विवाहिता महिला का शव बरामद हुआ है।मृतक की पहचान प्राणपुर की संतरा खातुन (30) के रुप में हुई है। शव होने की सूचना पर एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी व राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज मौके पर पहुंच जांच शुरू की। मृतक की मां रेखा बीबी ने आरोप लगाया कि उनके पुत्री की शादी छ: साल पहले डकैत टोला के राहुल शेख के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर परिवारिक विवाद के कारण कुछ दिनों से प्राणपुर के मजीद टोला स्थित मायके में पति-पत्नी के साथ रहने लगे। दोनों को पांच साल का पुत्र अलफज शेख भी है। बीते 31 मार्च की रात करीब 11 बजे उसका दामाद राहुल शेख गंगा से पानी लाने की बहाने से उसकी बेटी को साथ लेकर ...