विवाहिता का शव कुएं में मिलने के बाद हंगामा, पथराव के बाद ससुराल में लगाई आग
गिरडीह, जून 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के चन्दरखो पंचायत स्थित तेलोडीह गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव गांव के समीप स्थित कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। मृतका की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के मारोडीह निवासी मुंशी यादव की पुत्री भवानी कुमारी के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2022 में तेलोडीह निवासी बद्री महतो के पुत्र राजेन्द्र यादव के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था。 यह भी पढ़ें- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.