पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पूरनपुर/,माधोटांडा। गांव के रहने वाले आरोपी ने विवाहिता को रास्ते में रोककर गलत नियत से हाथ पकड़ लिया और अश्लीलता की। विरोध पर विवाहिता की पिटाई लगाई और बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना माधोटांडा के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि गांव का रहने वाला मिथुन वाला उस पर गलत नियत रखता है। 23 मार्च को विवाहिता किसी काम से जा रही थी। रास्ते में मिथुन वाला मिल गया। उसने विवाहिताका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी मिथुन ने उसकी पिटाई लगाते हुए बदनाम करने की धमकी दी। शिकासत करने पर गाली गलौज करते हुए विवाहिता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पति के वापस आने पर विवाहिता ने उसे बताया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मिथुन वाला पुत्र मंटु वाला के खिला...