आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्रेम विवाह कर पति संग मुंबई गई विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पिता ने मुंबई के ठाणे थाने में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शुकवार की सुबह मेंहनगर क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित मायके में शव आने पर कोहराम मच गया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 19 वर्षीया तमन्ना यादव ने 25 जून 2025 को तरवां थाना क्षेत्र के होलपुर गांव निवासी भूपेंद्र यादव के साथ पल्हना मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों ने परिवारवालों की रजामंदी से कोर्ट मैरिज भी कर ली। शादी के बाद भूपेंद्र यादव पत्नी तमन्ना को लेकर कमाने के लिए मुंबई चला गया। दोनों मुंबई के ठाणे में किराए का कमरा लेकर साथ रहते थे। सात दिसंबर को तमन्ना की मुंबई में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। खबर पाकर मुंबई पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.