विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, सात के खिलाफ मुकदमा
बिजनौर, सितम्बर 21 -- थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर गधेली में रविवार रात 29 वर्षीय विवाहिता का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। रविवार की देर रात गांव सलेमपुर गधेली निवासी मोनू की पत्नी अंजू देवी (29) का शव कमरे में लटका मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सहरावत और सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी ली। सूचना मिलने पर अंजू के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.