सोनभद्र, मार्च 9 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डडिहरा गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 200 मीटर दूर कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता शव मिला। विवाहिता के पिता ने उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेन्द्र कुमार की मौजूदगी में शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि गांव निवासी 23 वर्षीय सुषमा पुत्री विजय यादव का गांव के ही स्वजातीय युवक नीरज से प्रेम संबंध था। नवंबर 2025 में दोनों घर से भाग गए थे। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों को ढूंढ कर गांव वापस लाया गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद 30 नवंबर 2025 को दोनों का विवाह करा दिया गया। विवाहिता के पिता विजय यादव ने बताया कि रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.