रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला हेल्पलाइन में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष कॉलोनी वार्ड नं . 28 निवासी गीतिका अरोरा ने बताया कि उनका विवाह 31 जनवरी 2025 को पंजाबी कॉलोनी उझानी, बदायूं (यूपी) निवासी प्रभजीत सिंह भाटिया के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शराब के नशे में उनका उत्पीड़न करता था। सास कमलजीत कौर, ससुर दिलबाग सिंह और ननद तवलीन कौर भी उसका साथ देते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे कम दहेज लाने का ताना दिया जाता था। गर्भवती होने की जानकारी देने पर सास-ससुर ने दो साल तक बच्चा न करने की बात कही और उसे कुछ पिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो ग...