आजमगढ़, सितम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में घर के भीतर विवाहिता का शुक्रवार की सुबह फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी 27 वर्षीया तनु सिंह पत्नी अंकेश सिंह घर पर सास, ससुर और दो साल के बेटा के साथ रहती थी। पति दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। परिजन ने बताया कि गुरुवार की रात में तनु ने सास-ससुर को भोजन दी। रात में सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। तनु भी अपने बेटा के साथ कमरे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह काफी देर बाद भी वह सो कर नहीं उठी। परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो साड़ी के सहारे तनु का शव फंदे से लटक रहा था। बहू का लटकता शव देक...