रामपुर, अप्रैल 5 -- रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के पदपुरी गांव निवासी निसार की बेटी की शादी इकरार संग हुई थी। उनकी बेटी चार माह की गर्भवती हो गई, तभी ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मारपीट में उसके चोट लग गई। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसका गर्भपात कर दिया। तीन अप्रैल को गांव के ही कुछ लोगों ने मायके वालों को बुलाया और कहा कि अपनी बेटी को ले जाओ। सूचना पर मायके वाले घर पहुंचे मगर उनकी बेटी वहां मौजूद नहीं थीं। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला और न ही ससुराल वाले कुछ जानकारी दे रहे। जिस पर पीड़ित थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इकरार,जाकिर हुसैन,हसीना और साबिर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.