मधुबनी, मार्च 7 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना के बोदराही गांव में विवाहिता का अपहरण कर लिया गया। पीड़िता का पति बरकत अली सुपौल जिला के निर्मली बाजार में मनिहारा का दुकान करता है। पीड़िता बोदराही में ही रहती थी। बरकत अली ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपित किया है कि बुधवार को अज्ञात लोगों ने उनके पत्नी का अपहरण कर लिया है। उसने कहा कि चार मार्च को सुबह चार बजे पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। साढ़े दस बजे बोदराही स्थित पैतृक आवास से भावी ने उसे मोबाइल पर बताई कि उनकी पत्नी घर में नहीं है। वे निर्मली से अपने घर बोदराही आकर खोजबीन किया तो आसपास के लोगों ने बताया कि दो तीन बाइक से कुछ लोग आये और उनकी पत्नी को लेकर चले गए। उसने कहा कि पत्नी का मोबाइल भी बन्द कर दिया गया है। बरकत अली ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.