विवाहिता का कराया गर्भपात, पति समेत ससुराल वालों पर केस
रांची, सितम्बर 25 -- रांची। तुपुदाना एनसलरी निवासी विवाहिता अंजली कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट व जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अंजली ने पति सुमित कुमार समेत ससुराल वालों के खिलाफ तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अंजली का आरोप है कि शादी के बाद से पति समेत ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। इंकार करने पर मारपीट भी करते थे। इसी बीच आरोपियों ने उनका गर्भपात भी कराया। इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.