विवाहिता का कराया गर्भपात,विरोध पर धमकाया
पीलीभीत, जुलाई 19 -- थाना सुनगढ़ी क्षेंत्र के नौगवां पकड़िया निवासी तरन्नुम बेगम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री नाजिया का विवाह चार माह पूर्व बरेली के ग्राम सनुआ सर्वोदय नगर निवासी नाजिम पुत्र नासिर हुसैन के साथ किया था। आरोप है कि पति के अलावा मुनाजिर और सास हाशमी बेगम ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पुत्री के दो माह की गर्भवती होने पर पति ने उसे बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई दिलाकर गर्भपात करवा दिया। 15 जुलाई 2026 को उसको ससुराल से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.